Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी न रखें ये पौधा, घर में आ जाती है दरिद्रता
gmedianews24( source) : सनातन धर्म में तुलसी को माता का दर्जा दिया गया है। तुलसी का पौधा धार्मिक महत्व के साथ वास्तु शास्त्र के लिए भी कारगर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है तुलसी के पौधे के पास कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें पास नहीं रखना चाहिए। तो आज इस खबर में जानेंगे ऐसा कौन सा पौधा है जिसे तुलसी के पास भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। आइये जानते हैं।
तुलसी पौधे का क्या है महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को जीवन की देवी का जाता है। यह धार्मिक मान्यता के साथ स्वास्थ्य, आध्यात्मिक गुणों के लिए भी अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी लगाने से सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।
तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी पौधे के पास बरगद के पेड़ नहीं रखना चाहिए यानी दोनों को पास रखने से रिश्तों में वाद-विवाद पैदा करता है। इसके साथ ही परिवार में दरार उत्पन्न होने लगती है।
ऐसी मान्यता है कि जहां नीम का पेड़ होता है वहां तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से स्वास्थ्य में दिक्कत होने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास बरदाद के पौधे नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में वाद-विवाद और कलह-क्लेश उत्पन्न होता है।
तुलसी पौधे के पास न रखने का प्रभाव
तुलसी पौधे के पास ये पौधा न रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही जीवन में शांति और सुखमय बनता है।





