
gmedianews24( source) : वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। हालांकि वास्तु के कुछ नियमों की अनदेखी करने से जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुख-समृद्धि व अच्छे भाग्य के लिए वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन उपायों को नियमित रूप से करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानें अच्छे भाग्य के लिए वास्तु उपाय-
गुडलक के लिए वास्तु उपाय
वास्तु के अनुसार, सुख-समृद्धि व गुडलक के लिए व्यक्ति को हमेशा सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। व्यक्ति को कभी सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के बाद नहीं सोना चाहिए।
वास्तु दोष दूर करने का उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक लाभ के लिए धन रखने वाले स्थान पर कभी भी कोर्ट-कचहरी के कागज किसी अन्य दस्तावेजों के साथ नहीं रखने चाहिए।
आर्थिक उन्नति के लिए वास्तु उपाय
वास्तु के अनुसार, आर्थिक उन्नति के लिए कभी भी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान को पूरी तरह से खाली नहीं रखना चाहिए।
अच्छे भाग्य के लिए वास्तु उपाय
वास्तु के अनुसार, घर में समय-समय पर मकड़ी के जाल हटाते रहने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन का आवक बढ़ता है।
आर्थिक उन्नति के लिए वास्तु उपाय
वास्तु के अनुसार,घर के बाथरूम या टायलेट के दरवाजे हमेशा बंद रखने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और वास्तु दोष दूर होता है।