[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

राजनाथ सिंह के ‘घर में घुसकर मारेंगे’ वाले बयान पर बौखलाया बदहाल पाकिस्तान, दी गीदड़भभकी

gmedianews24.com/काराची। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘घर में घुसकर मारने’ वाली टिप्पणी पर पाकिस्तान का रिएक्शन आया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने राजनाथ सिंह की ‘भड़काऊ टिप्पणियों’ की निंदा की और भारत को 2019 की घटना याद दिलाई।दरअसल, शुक्रवार को एक इंटरव्यू के दौरान राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत की शांति भंग करने या नुकसान पहुंचाने वाले आतंकी अगर पाकिस्तान भी भाग गए तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा। राजनाथ सिंह का यह बयान गार्जियन की रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2020 से अब तक पाकिस्तान में भारत ने 20 आतंकियों तो मार गिराया है। भारत, पुलवामा हमले के बाद काफी आक्रमक हो गया था।

राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा ‘पाकिस्तान के अंदर मनमाने ढंग से आतंकवादी करार दिए गए नागरिकों की मारने की भारत की तैयार स्प्ष्ट रूप से दोषी होने का कबूलनामा है।

पाकिस्तान किसी भी आक्रामकता के खिलाफ अपनी देश की रक्षा करने के लिए तैयार है। 2019 में हमने भारत के घुसपैठ का करारा जवाब दिया था। यह भारत के खोखले दावों को उजागर करता है।’ पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि उसके दो नागरिकों की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के विश्वसनीय सबूत हैं।

Related Articles

Back to top button