
gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष का दखल स्वीकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान इस मुद्दे को आपस में सुलझाएंगे। उन्होंने पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) खाली करने की चेतावनी भी दी।
यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर विवाद को सुलझाने में मध्यस्थता करने की इच्छा जताई थी। ट्रम्प ने 11 मई को कहा था कि वे भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर इस मुद्दे का हल निकालने की कोशिश करेंगे। 10 मई को उन्होंने भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम की जानकारी भी दी थी। भारत ने हमेशा से ही जम्मू-कश्मीर को अपना आंतरिक मामला बताया है और किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को अस्वीकार किया है।