[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

केंद्र सरकार कराएगी जातिगत जनगणना, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

gmedianews24.comनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में जातिगत जनगणना कराने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह निर्णय बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जातिगत जनगणना आगामी राष्ट्रीय जनगणना का हिस्सा होगी।

माना जा रहा है कि जनगणना प्रक्रिया सितंबर 2025 से शुरू हो सकती है और इसे पूरा होने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। अंतिम आंकड़े 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आने की संभावना है। हालांकि, जनगणना की शुरुआत की अधिकृत तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

इस निर्णय के साथ देश में जातिगत जनगणना को लेकर चल रही राजनीतिक बहस और मांगों को एक नई दिशा मिल गई है। कांग्रेस, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी, एनसीपी जैसे विपक्षी दल पहले से इसकी मांग कर रहे थे, जबकि भाजपा शुरू में इसके खिलाफ रही थी। हालांकि बिहार में भाजपा ने जातिगत जनगणना का समर्थन किया था और वहां अक्टूबर 2023 में आंकड़े भी जारी किए गए थे।

Related Articles

Back to top button